मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोल्हाटकर का पत्रकारों ने मनाया मनाया जन्मदिन और दिपावली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

नवचैतन्य टाईम्स ठाणे:मुंब्रा।(नेहाल हसन)-न्यूज ब्यूरो चीफ। दिपावली पर्व की हार्दिक बधाई के साथ मुंब्रा-कौसा शहर के पत्रकारों ने मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री.कोल्हाटकर का जन्मदिन मनाया। जानकारी के मुताबिक रविवार 12 नवंबर को पुलिस की ओर से मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दिपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मुंब्रा शहर के पत्रकारों ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एन.बी.कोल्हाटकर को दिपावली पर्व की हार्दिक बधाई देने के साथ ही उनके जन्मदिन पर केक काटा और फूलों का गुलदस्ता और साल ओढ़ाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। यह पहला मौका था जब दिपावली पर्व के दिन मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोल्हाटकर का जन्मदिन था और इस मौके पर शहर के पत्रकारों ने दिपावली की हार्दिक बधाई देने के साथ ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ पत्रकार अमीन अंसारी, यूसुफ खान फोकस, जफरुल्ला खान, पत्रकार नेहाल हसन सैय्यद,यासिर बगदादी,अनवर शेख यादि के अलावा शहर के अन्य पत्रकार मौजूद थे। वहीं मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कोल्हाटकर ने दिपावली पर्व व अपने जन्मदिन के इस अवसर पर पत्रकारों को तोफे में मिठाईयों के अलावा कुछ अन्य कीट देकर सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया।

error: Content is protected !!